TS GAMING YT

Free Fire: सितंबर 2021 में फ्री डायमंड पाने का सबसे अच्छा तरीका, जिससे आप खरीद पाएंगे सभी इन-गेम आइटम्

Advertisement

FREE FIRE में मुफ्त डायमंड पाना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़ें। हम आपको सबसे अच्छा और आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप मुफ्त में डायमंड्स पा सकेंगे और अपने लिए फ्री फायर के इन गेम आइटम्स को खरीद सकेंगे।



Subscribe to Notifications

Free Fire में Diamonds सबसे खास चीज है। यह एक तरह का करंसी है, जो इस गेम के अंदर ट्रांजैक्शन करने में काम आता है। डायमंड्स के जरिए यूजर्स फ्री फायर के कई इन गेम आइटम्स जैसे कैरेक्टर्स, पेट्स, इमोट्स, कार स्किन समेत तमाम चीजों को खरीद सकते हैं। Also Read – Free Fire: सितंबर 2021 में फ्री डायमंड पाने का सबसे अच्छा तरीका, जिससे आप खरीद पाएंगे सभी इन-गेम आइटम्स

Free Fire में आमतौर पर डायमंड खरीदने में प्लेयर्स का काफी पैसा खर्च होता है, उन्हें रियल मनी खर्च करनी पड़ती है और ऐसा करना हर प्लेयर्स के लिए संभव नहीं होता है। हालांकि हर प्लेयर्स इन गेम आइटम्स जरूर पाना चाहता है और उसके लिए डायमंड्स की जरूरत होती है। आइए हम आपको बताते हैं कि सितंबर 2021 तक में आप बिना पैसे खर्च किए कैसे डायमंड्स पा सकते हैं। Also Read – Free Fire Max की लॉन्च डेट हुई लीक, जानें प्री-रजिस्ट्रेशन, रिवॉर्ड और नए फीचर समेत अभी तक की सभी डिटेल

Advertising

सबसे खास तरीका
गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स शायद सबसे अच्छा तरीका है जिसके माध्यम से खिलाड़ी फ्री फायर डायमंड्स मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। Google का यह सर्वे एप्लिकेशन दुनिया भर में लाखों यूजर्स द्वारा उपयोग किया जाता है और वो इसे विश्वसनीय भी मानते हैं।

इसे इंस्टॉल करने के बाद, यूजर्स को पहले अपनी उम्र और अन्य डिटेल्स सब्मिट करके अपना प्रोफाइल बनाना होगा। बाद में, यूजर्स को सर्वे पूरा करने की जरूरत होगी, इस प्रकार उन्हें Google Play क्रेडिट का रिवॉर्ड दिया जाएगा।


गूगल प्ले क्रेडिट जमा करने के बाद यूजर्स उनसे इस बैटल रॉयल टाइटल में मुफ्त डायमंड्स खरीद सकते हैं। गेमर्स को क्रेडिट का अधिकतम लाभ उठाने के लिए फ्री फायर में एक Special Airdrop का इंतजार करने की सलाह दी जाती है।

कई अन्य तरीके
प्लेयर्स किसी दूसरे ऐप्स के जरिए भी मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं। इन ऐप्स की लिस्ट में Easy Rewards, Poll Pay दो सबसे अच्छे नाम है। यूजर्स को क्वाइन्स जमा करने की जरूरत होती है। उसके बाद यूजर्स को कई फायदे होते हैं, जैसे गिफ्ट कार्ड आदि। हालांकि पेय पोल सिर्फ सर्वे ही ऑफर करता है। गेमर्स इन गिफ्ट कार्ड को रिडीम करके भी फ्री फायर के इन-गेम आइटम्स को खरीद सकते हैं और उसके लिए उन्हें बिल्कुल भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इस ऑप्शन में भी यूजर्स को स्पेशल एयरड्रॉप का इंतजार जरूर करना चाहिए।

इस बात का जरूर ध्यान रखें
यूजर्स को यह याद रखना चाहिए कि उन्हें फ्री फायर डायमंड प्राप्त करने के लिए डायमंड जेनरेटर और मॉड एप्लिकेशन जैसे अवैध तरीकों का सहारा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन भी हो सकता है


Tags
Free FireFree Fire diamondsFree Fire gun skins Free Fire redeem codesGarena Free Fire